बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की जीभ काटकर लाने वाले पंडित को 11 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पंडितों को लेकर एक विवादित ब्यान दिया था। जिसके बाद अब बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने मांझी की जीभ काटकर लाने वाले पंडित को 11 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है।
हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक विवादित ब्यान दिया था। जिसमें उन्होंने पंडितों को हरामी कहा था। उन्होंने भगवान राम को भी काल्पनिक बताया था। जिसको लेकर पंडित समुदाय के साथ-साथ काफी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि,बाद में जीतन राम मांझी ने अपने ब्यान को लेकर माफ़ी भी मांग ली थी। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा ,” मैंने अपने समुदाय के लिए ‘हरामी’ शब्द का इस्तेमाल किया , पंडितों के लिए नहीं। अगर कोई गलतफहमी हुई है तो उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं। ”
जीतन राम मांझी ने आगे कहा ,” मैंने अपने समुदाय के लोगों से कहा है कि आज विश्वास के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च किए जाते हैं लेकिन गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा है। पहले अनुसूचित जाति के लोग पूजा में विश्वास नहीं करते थे। लेकिन अब पंडित उनके घर आते हैं ,खाने से मना करते हैं। लेकिन पैसे लेते हैं। ”
मांझी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम
I would like to make an announcement. If any Brahmin chops off the tongue of Jitan Ram Manjhi and bring it before me, then I will reward him with Rs 11 Lakhs. Jitan Ram Manjhi, however, is not worth even 11 paise: BJP leader Gajendra Jha (20.12.2021) https://t.co/p2ESCJRiu3 pic.twitter.com/7sBI4tZyon
— ANI (@ANI) December 21, 2021
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के विवादित ब्यान पर बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने भी विवादित टिप्पणी की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार गजेंद्र झा ने कहा ,” मैं घोषणा करना चाहता हूं। अगर कोई ब्राह्मण जीतन राम मांझी की जीभ काटकर मेरे सामने लाता है तो मैं उसे 11 लाख रूपये का इनाम दूंगा। हालांकि,जीतन राम मांझी 11 पैसे के भी लायक नहीं है। “