Site icon 4PILLAR

बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता का बयान, अब स्कर्ट वाली भी साड़ी पहनकर मंदिर जाने लगी

मेरठ में बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। जयकरण गुप्ता ने अपने विवादित भाषण में कहा,"कांग्रेस के एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलते हैं ,अच्छे दिन आए। उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे, स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश नवाने लगी है। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे है।"

मेरठ में बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। जयकरण गुप्ता ने अपने विवादित भाषण में कहा,”कांग्रेस के एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलते हैं ,अच्छे दिन आए। उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे, स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश नवाने लगी है। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे है।”

आपको बता दे,हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त की गई प्रियंका गांधी ,उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे और सभाएं कर रही है। पिछले दिनों,प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा निकाली थी.इस यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ईलाहाबाद से वाराणसी तक के मतदाताओं से मिली थी। यात्रा के दौरान प्रियंका कई मंदिरों और मस्जिदों में भी गई थी।

अपने यूपी दौरे के दौरान ,प्रियंका गांधी लाल साड़ी में एक मंदिर में पुरे विधि-विधान के साथ पूजा करती हुई नजर आई थी। वहीं उन्होंने एक जगह पूजा के दौरान गंगाजल का आचमन भी किया था।

प्रियंका गांधी ने अपने यूपी दौरे के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला था। एक सभा में कार्यकर्ता द्वारा किये गए सवाल के जवाब में प्रियंका ने प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का भी इशारा किया था।

Exit mobile version