Site icon 4PILLAR.NEWS

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कहा-किसान आंदोलन में शामिल होकर उग्रवादी, लुटेरे पिकनिक मना रहे हैं

राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने एक विवादित बयान देखकर किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया है।

राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने एक विवादित बयान देखकर किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया है।

विधायक मदन दिलावर के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के कोटा से विधायक मदन दिलावर ने शनिवार के दिन यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि देश को नष्ट करने की चाह रखने वाले उग्रवादी और लुटेरे केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे हैं।

बीजेपी एमएलए ने आरोप लगाया है कि तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है। वह सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा अन्य विलासिताओं का आनंद ले रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं। उन्होंने यह बयान एक वीडियो में जारी करते हुए दिया है। मदन दिलावर ने कहा किसान प्रदर्शन स्थल पर मुर्गे मुर्गियों की बिरयानी खा रहे हैं और बर्ड फ्लू फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें आंदोलन स्थलों से नहीं हटाती है, तो बर्ड फ्लू एक बड़ी समस्या बन सकता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा विधायक के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे शर्मनाक टिप्पणी बताया है।उन्होंने कहा कि है विचारधारा भाजपा की है।

Exit mobile version