Site icon www.4Pillar.news

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा बौद्ध हिंदू और सिखों को छोड़कर सभी घुसपैठिये होंगे देश से बाहर,बॉलीवुड में आक्रोश

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ़ तौर पर कह दिया कि पार्टी अब देश में एनआरसी लागू करेगी। शाह का कहना है ,देश में बौद्ध ,हिंदू और सिखों को छोडकर बाकि सभी को देश से बाहर किया जाएगा। बॉलीवुड सितारों ने अमित शाह के ब्यान पर नाराजगी जताई।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ़ तौर पर कह दिया कि पार्टी अब देश में एनआरसी लागू करेगी। शाह का कहना है ,देश में बौद्ध ,हिंदू और सिखों को छोडकर बाकि सभी को देश से बाहर किया जाएगा। बॉलीवुड सितारों ने अमित शाह के ब्यान पर नाराजगी जताई।

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। अपने ब्यान में उन्होंने कहा,देश में बौद्ध ,हिंदू और सिखों को छोडकर बाकि सभी को देश से बाहर किया जाएगा।

बॉलीवुड ने कड़ी नाराजगी जताई

अमित शाह के इस ब्यान पर बॉलीवुड ने कड़ी नाराजगी जताई। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर पूजा भट्ट ,सोनी राजदान स्वरा भास्कर सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके ब्यान पर अपनी नाराजगी जताई है।

पूजा भट्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा -अगर यह सांप्रदायिक नहीं है तो यह क्या है मैं नहीं जानती। अगर यह बंटवारे का भी पैदा करना नहीं है तो मैं नहीं जानती यह क्या है। अगर यह नफरत की राजनीती नहीं है तो मैं नहीं जानती यह क्या है। क्या यही भारत है ?या धर्मनिरपेक्ष भारत के विचार को हाईजैक कर लिया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता ओनिर ने ट्वीट किया -काफी लंबे समय बाद मैंने इस तरह परेशान कर देने वाली बात पढ़ी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट किया -इससे बदतर मैंने कभी नहीं पढ़ा, अगर ये लोग जैसा कह रहे हैं, वैसा ही होगा तो भारत की मदद सिर्फ भगवान ही कर सकता है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया -बीमार। खतरनाक। विभाजनकारी। घृणा पैदा करने वाली। असंवैधानिक। और एक जोड़ने की जरूरत है .. बस सादा गलत!

इस तरह बॉलीवुड के सितारों ने बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किए। अमित शाह का ब्यान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके ब्यान की आलोचना हो रही है।

Exit mobile version