Site icon www.4Pillar.news

Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल के बर्थडे 5-टियर केक लेकर पहुंचे फैंस, एक्टर को पहनाया बड़ा सा फूलों का हार 

Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल के बर्थडे 5-टियर केक लेकर पहुंचे फैंस, एक्टर को पहनाया बड़ा सा फूलों का हार

Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल के बर्थडे पर उनसे मिलने के लिए फैंस की भीड़ इक्कठा हो गई। वहीं एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज 27 जनवरी को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस सुबह से उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं बॉबी के बर्थडे पर कुछ फैंस उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान फैंस अपने चहीते एक्टर के लिए काफी स्पेशल केक और बड़ा सा फूलों का हार लेकर पहुंचे थे। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Bobby Deol ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

दरअसल हाल ही में बॉबी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर अपने फैंस और मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। वीडियो में कुछ फैंस बॉबी को बड़ा सा फूलों का हार पहना रहे है। वहीं इसके बाद सभी जोर से उन्हें हैप्पी बर्थडे बोलते है। इसके बाद बॉबी को अपना बर्थडे केक कट करते हुए देखा जा सकता है।

फैंस को कहा शुक्रिया

वहीं एक अन्य वीडियो में बॉबी देओल अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहते नजर आ रहे है। इस दौरान एक्टर हाथ जोड़कर इतने सारे प्यार और बेस्ट विशेज के लिए सभी का धन्यवाद कर रहे है।

बॉबी ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

वहीं अपने बर्थडे पर बॉबी देओल ने भी फैंस को एक सरप्राइज दिया है। दरअसल बॉबी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कंगुआ’ से अपना पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में बॉबी उदिरन का किरदार निभाने वाले है। सामने आए पोस्टर में बॉबी काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे है। वहीं इस पोस्टर के सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

Exit mobile version