Site icon www.4Pillar.news

अनुष्का शर्मा की फोटो पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने किया जबरा कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। जो खूब वायरल होते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर के फोटो शेयर की है। जिसपर अभिनेता अर्जुन कपूर ने ज़ोरदार कमेंट किया है। अनुष्का की इस फोटो में अर्जुन कपूर का ध्यान उनकी जुराबों पर गया। इसी पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” और ऐसे ही हमारे घर की बालकनी पर सूरज की रौशनी में एक कप कॉफी प्यारी सी याद बन जाती है। ” अनुष्का शर्मा ने बताया की उनकी यह फोटो विराट कोहली ने क्लिक की है। उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा ,” जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह ज़बरदस्त है।” इस फोटो में अनुष्का शर्मा ग्रे टी शर्ट और ब्लैक टाइट में नजर आ रही है।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ के साथ ज़ीरो फिल्म में देखा गया है। फ़िलहाल अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री से दूर नजर आ रही हैं। उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी अभी कोई खबर नहीं है।

Exit mobile version