Handsome Men: अभिनेता ऋतिक रोशन ने दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पुरुषों की सूची में पहुंचने के लिए क्रिस इवांस, डेविड बेकहम और अन्य को हराया। बॉलीवुड अभिनेता अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
Bollywood अभिनेता Hrithik Roshan ने अगस्त 2019 में दुनिया के 5 सबसे सुंदर पुरुषों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसमें क्रिस इवांस उर्फ कैप्टन अमेरिका, रॉबर्ट पैटिनसन और डेविड बेकहम जैसे हॉलीवुड सितारों को हराया है।
वर्ष 2005 में ऋतिक ने सुज़ैन खान से शादी की थी हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था। हालांकि उनको बॉलीवुड में ‘कहो न प्यार है’ फिल्म से पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में रही। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। जिसके बाद, ऋतिक ने मिशन कश्मीर 2000, मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
ऋतिक रोशन ने साल 2001 में फिल्म ‘कोई मिल गया’, 2002 में ‘कभी खुशी कभी गम’ और उसके बाद उन्होंने ‘धूम 2’ गुजारिश ,जिंदगी न मिलेगी दोबारा , अग्निपथ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
ऋतिक रोशन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और नंदीश सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। ऋतिक रोशन अगली फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे, जो 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei