Site icon 4PILLAR.NEWS

सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में किया सवाल, तो मिला ये जवाब

Sunil Shetty से रिपोर्टर ने अथिया के रिलेशनशिप के बारे में किया सवाल

Sunil Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर रिपोर्टर को दिया ज़बरदस्त जवाब।

केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर रिपोर्टर पर भड़के Sunil Shetty

भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी सवाल को लेकर पिता और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी रिपोर्टर पर भड़क उठे।

अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने अपनी फिल्मों के साथ अपने अंदाज़ से भी लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में जब उनसे उनकी बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो सुनील शेट्टी भड़क उठे।

स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार मुंबई में एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उनकी बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, साथ ही यह कहा गया कि अगर बेटी के रिलेशनशिप की अफ़वाह सच है तो क्या वह इसको स्वीकार करेंगे। इस पर सुनील शेट्टी ने मीडिया को ज़बरदस्त जवाब दिया है।

आपको अथिया से पूछना चाहिए

बॉलीवुड अभिनेता Sunil Shetty से पहले कहा कि क्या वह अपनी बेटी की निजी जिंदगी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे। किस अभिनेता ने ज़बरदस्त जवाब देते हुए कहा ,” मैं रिश्ते नहीं बना रहा हूं। आपको अथिया से पूछना चाहिए।”

सुनील शेट्टी से सवाल किया गया कि अगर अथिया शेट्टी की डेटिंग वाली अफ़वाह सच है तो क्या वह इस रिश्ते को स्वीकार करेंगे?  इस पर उन्होंने जवाब दिया,” आप आओ और मुझे बताओ कि क्या यह सच है। फिर इसपर चर्चा करेंगे” इस प्रकार सुनील शेट्टी ने करारा जवाब देते हुए सबका मुंह बंद कर दिया।

क्रिकेटर केएल राहुल अथिया शेट्टी

आपको बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की एक साथ में एक फोटो वायरल हुई थी। जिसको शेयर करते हुए क्रिकेटर केएल राहुल ने सुनील शेट्टी का डायलॉग लिखा था। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,” हेलो ,देवी प्रसाद।”

आपको बता दें अथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

Exit mobile version