Site icon www.4Pillar.news

Viju Khote : नहीं रहा शोले फिल्म का कालिया, लंबी बीमारी के बाद विजु खोटे का हुआ निधन

विजु खोटे ने 400 से ज्यादा बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया था। साल 1975 में आई धर्मेंद्र , अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी , जया भादुड़ी और अमजद खान की फिल्म शोले में विजु खोटे ने कालिया का किरदार निभाया था। लंबी बीमारी के बाद आज उनका 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

विजु खोटे ने 400 से ज्यादा बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया था। साल 1975 में आई धर्मेंद्र , अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी , जया भादुड़ी और अमजद खान की फिल्म शोले में विजु खोटे ने कालिया का किरदार निभाया था। लंबी बीमारी के बाद आज उनका 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।Viju Khote

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म शोले में कालिया डकैत का किरदार निभाने वाले विजु खोटे का आज सोमवार के दिन उनके घर पर देहांत हो गया है।

विजु खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। विजु खोटे का जन्म 17 दिसंबर 1941 को मुंबई में हुआ था।

विजु खोटे की भांजी भावना बलसावर ने मीडिया को बताया ,” सोमवार सवेरे 6.55 पर उनका निधन हुआ। काफी दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती रहे। कुछ ही दिन पहले उनको घर लाया गया था।”

अभिनेता को जहां शोले फिल्म के कालिया के नाम से जाना जाता था। वहीं इस फिल्म में उनका डायलॉग ‘सरदार मैंने आपका नमक खाया है’ भी बहुत फेमस हुआ। ये भी पढ़ें :अमेज़न प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स का दूसरा सीजन हुआ रिलीज

विजु खोटे ने फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में रॉबर्ट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका डायलॉग ‘गलती से मिस्टेक हो गया’ बहुत मशहूर हुआ था। ये भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला का कंगना विलायती गाना हुआ रिलीज, 30 मिनट में 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Exit mobile version