लाइव शो के दौरान अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह को लगाई डांट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भले ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए है , लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। उनके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती रहती हैं।

एले ब्यूटी अवॉर्ड शो

हाल ही में एले ब्यूटी अवॉर्ड शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लाइव शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को डांट लगाई है। इस अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर सिंह सफलता की बात कर रहे थे। रणवीर सिंह ने बताया की सफलता का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। इसके बाद वह सफलता का मतलब पूछने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पास गए। रणवीर ने अनुष्का के पास जाकर पूछा आपके लिए सफलता का क्या मतलब है ? रणवीर सिंह के इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा ,” रणवीर आप होस्ट नहीं हैं। ” इसके बाद रणवीर सिंह सॉरी बोलते हुए वहां से पीछे हट गए।


हालांकि अनुष्का शर्मा ने उनको यह बात मजाक में कही थी। आपको बता दें ,रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बारात ‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बैंड बाजा बारात मूवी

वहीं काम की बात करें तो, रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ’83’ में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ये 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। जिसमें दिखाया जाएगा की कपिल देव की कप्तानी में कैसे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में ताहिर भसीन, साकिब अली ,साहिल खट्टर एमी विर्क मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीँ अनुष्का शर्मा की बात करें तो, अभिनेत्री आजकल फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version