बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा करेंगी लेडी कॉप का रोल

अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म शाहरुख़ खान के साथ पिछली फिल्म जीरो थी। इसके बाद अभिनेत्री की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। मीडिया में ऐसी भी खबरें आई थी कि अनुष्का अब बॉलीवुड को ‘राम-राम बोलने वाली हैं (फिल्मों में काम करना छोड़ने वाली ) है। अब अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma )की साल 2018 में जीरो फिल्म आई थी। फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई और उसके बाद अनुष्का शर्मा की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अनुष्का के किसी नये प्रोजेक्ट के साइन करने की कोई जानकारी भी नहीं है। इसी बीच खबरें आई थी कि अनुष्का शर्मा अपने फ़िल्मी करियर को अलविदा कहने की सोच रही हैं। लेकिन अनुष्का ने इन खबरों का खंडन कर अफवाह पर लगाम लगा दी थी।

अनुष्का शर्मा के नये प्रोजेक्ट की डिटेल सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का शर्मा एक सुपर कॉप ड्रामा में नजर आ सकती हैं। जिसमें वह एक पुलिस अफसर का रोल निभाती हुई दिखेंगी। अनुष्का शर्मा एक बार फिर पावरफुल रोल में नजर आएंगी।

ऐसा पहली बार होगा जब दर्शक अनुष्का को एक कॉप के रोल में देखेंगे। सूत्रों के अनुसार ये फिल्म अनुष्का के दिल के बेहद करीब है। इस बार फैंस अनुष्का का एक अनदेखा अवतार देख सकेंगे। अच्छे मसाले वाली फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा काफी उत्साहित है।

आपको बता दें ,पिछले दिनों अनुष्का शर्मा के बारे में खबर आई थी कि वह बॉलीवुड (Bollywood ) को छोड़ने का प्लान कर रही हैं। इसके पीछे पति विराट कोहली ( Virat Kohli )को वजह बताया जा रहा था। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया था कि अनुष्का प्रेग्नेंसी के कारण फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। मामले को बढ़ता देख कर अनुष्का शर्मा ने इन खबरों का खंडन करते हुए मीडिया की अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई