Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया मना रही अपना जन्मदिन,जानें कुछ खास बातें

बॉलीवुड की बॉबी डिंपल कपाड़िया आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। डिंपल कपाड़िया 70 और 80 के दशक की सबसे फेमस अभिनेत्री रही। आइए ,जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें।

बॉलीवुड की बॉबी डिंपल कपाड़िया आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। डिंपल कपाड़िया 70 और 80 के दशक की सबसे फेमस अभिनेत्री रही। आइए ,जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक डिंपल कपाड़िया आज 8 जून को अपना 63 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने खूबसूरत लुक, अभिनय प्रतिभा और बोल्ड भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली डिंपल ने विभिन्न हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। 70 और 80 के दशक के दौर में वे फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस रही हैं।

डिंपल कपाडिया काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर रही हैं लेकिन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म टेंट Tenet की घोषणा के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित किया, जो क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित है।

बॉलीवुड की बम डिंपल कपाड़िया ने 1973 में राज कपूर की बॉबी फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की जब वह महज 16 साल की थीं। फिल्म में, उसने एक मासूम किशोरी की भूमिका निभाई, जिसे एक अमीर लड़के से प्यार हो जाता है। उनके प्रदर्शन ने उन्हें उस वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

बॉबी एक्ट्रेस डिंपल को मेहुल कुमार की क्रांतिवीर फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई। जिसमें नाना पाटेकर और अतुल अग्निहोत्री ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनके शक्तिशाली प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका वाली महिला का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

आपको बता दें ,डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अभिनता राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं। जिनके नाम ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं।

Exit mobile version