Site icon www.4Pillar.news

8 घंटे लाइन में खड़ी रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस,नहीं पहचान पाया कोई

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री 8 घंटे तक लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन में खड़ी रही लेकिन उसे कोई नहीं पहचान पाया। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद एक ट्वीट कर दी है।

मीनाक्षी शेषाद्री ने 90 के दशक में खूब नाम कमाया

मीनाक्षी शेषाद्री अमिताभ बच्चन के साथ कर चुकी है फ़िल्में

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री 8 घंटे तक लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए लाइन में खड़ी रही लेकिन उसे कोई नहीं पहचान पाया। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद एक ट्वीट कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने अभिनय के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने 80 और 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड को कई फ़िल्में दी हैं। जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म हीरो में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने शहंशाह फिल्म में ज़बरदस्त अभिनय किया है। अभिनेत्री ने अपने दो दशकों में फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसी फ़िल्में दी हैं ,जिनको लोग आज भी पसंद करते हैं।

वैसे तो मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आज भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जरिए खुलासा करते हुए कहा कि जनता के बीच 8 घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी उसे कोई पहचान नहीं पाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री 8 घंटे तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए खड़ी रही। इस दौरान उसे कोई नहीं पहचान पाया। उन्हें कोई नहीं पहचान पाया इस वजह से अभिनेत्री ने हैरान होते हुए ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए ,” 8 घंटे इंतजार में खड़ी रही। मुझे किसी ने पहचाना नहीं। ये अमेरिका है। ” मीनाक्षी शेषाद्री का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version