Site icon www.4Pillar.news

खाकी निकर पहनने पर ट्रोल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया। इस बार प्रियंका खाकी निकर पहनने पर ट्रोल हुई। ट्रोल करने वालों ने प्रियंका चोपड़ा को आरएसएस की ब्रांड अंबेसडर तक कह दिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया। इस बार प्रियंका खाकी निकर पहनने पर ट्रोल हुई। ट्रोल करने वालों ने प्रियंका चोपड़ा को आरएसएस की ब्रांड अंबेसडर तक कह दिया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोलर के निशाने पर आई।इस बार प्रियंका चोपड़ा को किसी और कारण से ट्रोल किया जा रहा है। इस बार प्रियंका की ड्रेस की तुलना आरएसएस की ड्रेस से की गई। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और अभिनय से बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमाया है। ट्रोल करने वाले उनको ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कई तसवीरें वायरल हो रही हैं। इन तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा ने खाकी रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने ब्लैक रंग के टॉप के ऊपर काले रंग का कोट पहना हुआ है।

36 साल की प्रियंका चोपड़ा की ये तसवीरें न्यूयॉर्क अपार्टमेंट की हैं। इन तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर कहा ,आखिर आपने आरएसएस ज्वाइन कर ही लिया है। दूसरे ने कहा,” आरएसएस स्वैग। ”

साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छोटी ड्रेस में मिलने पर भी ट्रोल हुई थी। एक यूजर ने लिखा था ,”प्रियंका तुम देश के प्रधानमंत्री के साथ बैठी थी। तुम्हें अपनी टांगो को ढकने के लिए थोड़ी समझ तो होनी चाहिए थी।

Exit mobile version