Site icon 4PILLAR

स्वरा भास्कर ने बॉयफ्रेंड सपा नेता फहद अहमद संग रचाई शादी, CAA प्रोटेस्ट में हुई थी पहली मुलाकात 

Swara Bhaskar married:स्वरा भास्कर ने फहद अहमद संग रचाई शादी

Swara Bhaskar married: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों की पहली मुलाकात CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।

Swara Bhaskar married:स्वरा भास्कर ने बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग रचाई शादी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद संग शादी रचा ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। बधाई हो बधाई अभिनेत्री ने खुद एक वीडियो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है। वीडियो में स्वरा ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया है।

स्वारा भास्कर ने एक वीडियो शेयर कर खुद अपनी शादी की जानकारी दी है।

स्वरा भास्कर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोर्ट मैरिज से जुड़े कागजात नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज के हिसाब से दोनों ने 6 फरवरी 2023 को शादी रचाई है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई है। बता दें, स्वरा भास्कर कई सालों तक लेखक हिमांशु को डेट कर चुकी हैं। साल 2019 में दोनों अलग हो गए थे।

कौन है स्वरा भास्कर का पति अहमद ?

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जिससे शादी की है वह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी का नेता फहद अहमद है। वह महाराष्ट्र सपा इकाई का अध्यक्ष है। फहद उत्तर प्रदेश के देहात क्षेत्र बहेड़ी का रहने वाला है। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है।

फहद अहमद मुस्लिम बंजारा जाति से है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। फ़िलहाल वह टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई से पीएचडी कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात साल 2020 में सीएए-एनआरसी आंदोलन में हुई थी।

Exit mobile version