बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फोटो शेयर कर जताया इरफ़ान खान के निधन पर शोक
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का आज बुधवार के दिन मुंबई के कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया है। उनकी इस आकस्मिक मौत पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दुनिया में शोक की लहर है।
पान सिंह तोमर के नाम से मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान की आकस्मिक मौत पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उनके साथ की एक फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए गहरा दुःख जताया है।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा ,” असाधारण प्रतिभा के धनी इरफ़ान खान के निधन से देश ने आज बहुत कुछ खो दिया है। वो एक आत्मनिर्भर इंसान ,अरबों लोगों के लिए प्रेरणा, शानदार अभिनेता और योद्धा थे।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा ,” इरफ़ान सर का निधन फिल्मों और थिएटर के क्षेत्र लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहु-प्रस्तुति के लिए याद किया जाएगा। गहरा दुःख हुआ। आप बहुत जल्दी चले गए। इरफ़ान सर आपको हमेशा याद किया जाएगा। “
” हमें अपनी दुनिया का हिस्सा बनाना। आप सच में याद किए जाएंगे। मेरे विचार और प्रार्थन परिवार के साथ हैं। ईश्वर आपकी रूह को शांति प्रदान करे। ” उर्वशी रौतेला ने लिखा।
इरफ़ान खान हमेशा अपने अभिनय और नेकदिल इंसान के रूप में याद किए जाएंगे।
Pingback: उर्वशी रौतेला-दफन से पहले नब्ज जांच लेना साहब, कलाकार उम्दा है,कहीं ..... · www.4Pillar.news
Pingback: उर्वशी रौतेला ने की बोल्डनेस की हदें पार,देखें हॉट वीडियो · www.4Pillar.news
Pingback: जानिए उर्वशी रौतेला किस धर्म को मानती हैं · www.4Pillar.news
Pingback: उर्वशी रौतेला का हॉट साड़ी अवतार देखकर अपने होश खो बैठेंगे आप, देखें वायरल फोटो · www.4Pillar.news