Site icon www.4Pillar.news

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सेलेब्स ने यूं दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सेलेब्स ने यूं दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

Republic Day 2024: आज पूरा भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार, अनुपम खेर और करीना कपूर सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को विश किया है।

आज 26 जनवरी को पूरा भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इस खास मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। रिपब्लिक डे पर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन और अनुपम खेर  सहित कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर अपने शुभकामनाएँ दी है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने Republic Day पर शेयर किया ये वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी है। इस दौरान टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘नया भारत… नया आत्मविश्वाश… नया विज़न… हमारा समय आ गया। हैप्पी रिपब्लिक डे। जय हिंद… जय भारत।’

अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गणतंत्र दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जवानों की परेड की रिहर्सल करते देखा जा सकता है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने रिपब्लिक डे पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है… जय हिंद। हैप्पी रिपब्लिक डे।’

अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर ने भी दी शुभकामनाएँ

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये वीडियो

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने गणतंत्र दिवस पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान परफॉर्म करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।’

Exit mobile version