Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलाने की मंजूरी देने पर अरविंद केजरीवाल से पूछा कितने में बिके

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक पुराने मामले में राजद्रोह का केस दर्ज हो गया है। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने दिल्ली सरकार द्वारा पुलिस को परमिशन देने पर तंज कसा है।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक पुराने मामले में राजद्रोह का केस दर्ज हो गया है। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने दिल्ली सरकार द्वारा पुलिस को परमिशन देने पर तंज कसा है।

कन्हैया कुमार और 9 अन्य पर चार साल पुराने एक मामले में दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने दिल्ली सरकार द्वारा कन्हैया कुमार पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ट्विटर वार करते हुए तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहने वाले अनुराग कश्यप ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा ,” महाशय अरविंद केजरीवाल जी आपको क्या कहें ? रीढ़ विहीन तो प्रशंसा है। आप तो हैं ही नहीं। कितने में बिके ?” अनुराग कश्यप ने यह प्रतिक्रिया कन्हैया कुमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दी है।

कन्हैया कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था ,” दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस और सरकारी वकीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और टीवी वाली आपकी अदालत की जगह कानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते। ”

आपको बता साल 2016 में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाने का मामला सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार सहित 10 लोगों के खिलाफ राजद्रोह के मामले में चार्जशीट दायर की है।

Exit mobile version