Site icon 4PILLAR

BOONG Movie: मणिपुरी फिल्म बूंग ने जीता BAFTA award 2026

BOONG Movie won Best Film award at 2026 BAFTA: 

BOONG Movie BAFTA award 2026: मणिपुर भाषा की कमिंग-ऑफ़-एज कॉमेडी-ड्रामा ने 79वे ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

भारतीय BOONG Movie ने जीता BAFTA award 2026

BOONG Movie ने 79वे ब्रिटिश एकैडमी फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रेंस एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता है। यह समारोह 22 फ़रवरी 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ। जहां बूंग ने डिज्नी की Zootopia 2, Lilo and Stitch और French sci-fi film Arco जैसी अंतराष्ट्रीय फिल्मों को हराकर यह पुरस्कार जीता। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह पहली बार है जब किसी मणिपुरी फिल्म ने बाफ्टा में इस कैटेगरी में जीत दर्ज की।

BOONG Movie का विवरण

बूंग फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। फिल्म को फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने प्रोडूस किया है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़के “बूंग” के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपनी जिंदगी की चुनौतियों को जूझते हुए बड़ा होता है। बूंग के मुख्य कलाकार गुगुन किपगेन और बाला हिजाम हैं।

BOONG Movie की बाफ्टा अवॉर्ड मिलने पर निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की प्रतिक्रिया

BAFTA award स्वीकार करते हुए बूंग फिल्म निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा ,” यह अवार्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि हमें अपनी बात रखने का मंच देता है। ” उन्होंने BAFTA को धन्यवाद किया और मणिपुर की स्थिति पर ध्यान दिलाया। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी जैसे निर्माता भी इस जीत से बेहद उत्साहित हैं। यह भारत की इस साल की पहली बाफ्टा जीत है

BAFTA 2026 में अन्य प्रमुख awards

BAFTA 2026 में “वन बैटल आफ्टर अनदर” फिल्म ने सबसे ज्यादा 6 अवार्ड जीते हैं। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म अवार्ड शामिल हैं।  “सिनर्स” फिल्म ने 3 बाफ्टा अवार्ड जीते हैं। जबकि हैमनेट ने 2 कैटेगरी में जीत दर्ज की है। नीचे प्रमुक कैटेगरी और विजेताओं की सूचि है।

यह समारोह हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा की बड़ी हस्तियों से भरा हुआ था। इस समारोह में “वन बैटल आफ्टर अनदर” फिल्म ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Exit mobile version