PSX 20230311 180906 1

किस नहीं देने पर छात्र ने की छात्रा की हत्या

मृतक पिंकी और प्रेमी रमन एक ही स्कूल की 12वी कक्षा में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Pinki हत्याकांड

मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पिंकी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पिंकी के प्रेमी रमन सैयाम ने उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसको Kiss देने से मना कर दिया था। पुलिस के इस खुलासे के बाद पिंकी के गांव वाले काफी हैरान हैं। दूसरी तरफ आरोपी के घर वालों को इस बात पर भरोषा करना मुश्किल हो रहा है।

पिंकी की हत्या के आरोप में पुलिस ने रमन को गिरफ्तार किया है। मृतक पिंकी और रमन एक ही स्कूल की 12 वी कक्षा में पढ़ते थे। 5 सितंबर को कुंडम पुलिस थाने में एक सुचना आई की बीजापुर के जंगल में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

ये सुचना मिलते है एसपी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया की छात्रा की हत्या की गई है। जब पुलिस ने मृतक लड़की के बारे में जांच शुरू की तो पता चला की वह नजदीक के गांव कुटरा घोंदी की रहने वाली थी। पुलिस ने जब मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई तो पता चला कि पिंकी और रमन एक ही कक्षा में पढ़ते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घटना के दिन रमन और पिंकी बीजापुर के जंगल में गए थे और वहां काफी देर रुके थे।

जंगल में रमन ने पिंकी से किस देने के लिए कहा। पिंकी ने किस देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ेके दौरान रमन ने पिंकी को जोर से धक्का दिया, जिससे वो जमीन पर गिरी और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने रमन से सख्ती के साथ पूछताछ की।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version