Site icon 4PILLAR.NEWS

मॉडल शीतल की बॉयफ्रेंड सुनील ने क्यों की हत्या, सामने आई ये वजह

Sheetal: बॉयफ्रेंड सुनील ने क्यों की मॉडल शीतल की हत्या

Sheetal: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ़ सिम्मी चौधरी की हत्या से पुरे इलाके में सनसनी मची हुई है। बॉयफ्रेंड सुनील ने शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार शीतल की बॉयफ्रेंड सुनील ने गला रेतकर हत्या कर दी है। सिम्मी का शव हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में रिलायंस नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sheetal: कौन थी शीतल उर्फ़ सिम्मी चौधरी ?

सिम्मी चौधरी पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली थी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ सतकरतार कॉलोनी में रहती थी। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल और सिंगर काम करती थी। बहुत कम समय में ही शीतल ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। इससे पहले वह करनाल के एक होटल में नौकरी करती थी।

करनाल होटल में नौकरी के दौरान ही शीतल की दोस्ती सुनील नाम के एक युवक से हुई। जो बाद बाद में उनका बॉयफ्रेंड बना। शीतल शादीशुदा थी लेकिन घरेलू विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थी। उनका एक बेटा भी है।

शीतल की हत्या

14 जून को सिम्मी चौधरी अपनी बहन नेहा को शूटिंग के लिए बताकर घर से निकली थी। उसी शाम को शीतल ने अपनी बहन नेहा को एक वीडियो कॉल कर बताया कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। रात को सिम्मी घर नहीं लौटीं। चिंतित बहन नेहा ने 15 जून को मतलौडा पुलिस थाने में शीतल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

15 जून शाम को सोनीपत के खांडा गांव के पास रिलायंस नहर में एक युवती शव मिला। ग्रामीणों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। शीतल की हाथ और छाती पर टैटू गूदे होने की वजह से पहचान हुई। उनके गले और हाथ पर किसी धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर भेज दिया।

आरोपी सुनील गिरफ्तार

पुलिस ने सिम्मी उर्फ़ Sheetal की हत्या के मामले में बॉयफ्रेंड सुनील को अरेस्ट कर लिया है। सुनील इसराना गांव का रहने वाला है। वह पिछले काफी दिनों से शीतल के साथ रिलेशनशिप में था।

सबूत मिटाने की कोशिश

हरियाणा पुलिस के अनुसार, सुनील ने शीतल की हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने कार को नहर में फेंक दिया ताकि हत्या एक हादसा लगे। शीतल की हत्या के मामले में पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शीतल और सुनील के मोबाइल कॉल, डाटा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

सुनील क्यों की शीतल की हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि सुनील शीतल से शादी करना चाहता था। शीतल को सुनील के शादीशुदा होने की भनक लग गई थी और वह उससे दुरी बनाने लगी थी। शीतल के शादी से मना करने पर सुनील ने उसकी हत्या कर दी।

Exit mobile version