Viral Video: लड़की को सूटकेस में बंद कर हॉस्टल से बाहर ले जा रहे थे लड़के, गार्ड ने रोका तो खुल गई पोल

यह घटना कर्नाटक के मणिपाल की बताई जा रही है। जहाँ कुछ लड़के एक लड़की को सूटकेस में बंद कर हॉस्टल से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हंगामा मचाया हुआ है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ लड़के एक लड़की को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। परंतु जैसे ही गार्ड को शक हुआ तो उनकी चोरी वहीं पकड़ी गई। जैसी ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो हंगामा मच गया। सोशल मीडिया यूजर जमकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं।

कर्नाटक के मणिपाल की है घटना

दरअसल यह घटना कर्नाटक के मणिपाल की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक बड़ा सा सूटकेस लेकर हॉस्टल से बाहर निकल रहे है। जैसे ही गार्ड को उन पर शक होता है तो वो उनसे सूटकेस खोलने के लिए कहता है। सूटकेस खोलने पर उसमें से सच में एक लड़की निकलती है, और उन लड़कों की चोरी वहीं पकड़ी जाती है।

आप भी देखिए वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आई तो आग की तरह फ़ैल गई। ट्विटर पर तो #ManipalSuitcase भी ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरहं-तरहं की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version