Site icon www.4Pillar.news

Video: दिल्ली रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े चली गोलियां, तीन बदमाश ढेर

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी को मारने आए दो हमलावरों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। वकील के वेश में आए दोनों हमलावरों ने गोगी पर गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों  हमलावरों को मार गिराया है।

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी को मारने आए दो हमलावरों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। वकील के वेश में आए दोनों हमलावरों ने गोगी पर गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों  हमलावरों को मार गिराया है।

देश की राजधानी दिल्ली की हाई सिक्योरिटी वाली रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी मारा गया है। पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया और दोनों को मार गिराया। रोहिणी कोर्ट में दो हथियारबंद बदमाश उस समय वकील के वेश में आए थे जब कुख्यात बदमाश गोगी को सुनवाई के लिए लाया गया था। बदमाश वकील की वर्दी में आए थे। जिसके चलते उन्हें पहचाना नहीं जा सका। परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार यह दोनों बदमाश गोगी को मारने आए थे। दोनों बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग से संबंधित हैं। जिन्होंने वकील की ड्रेस में गोगी पर हमला किया था।

जैसे गोलीबारी शुरू हुई अदालत में मौजूद वकील और अन्य इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शुरू में तो उनको यह आतंकवादी हमला लगा था। लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई।

इस घटना के बाद अदालत की सुरक्षा जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अदालत परिसर के अंदर इस तरह की घटना ने खौफनाक मंजर पेश किया है।

दिल्ली पुलिस कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी को एक मामले की सुनवाई के लिए रोहिणी कोर्ट में लेकर आई थी। इसी दौरान वकील के वेश में आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में गोगी को बदमाशों की गोलियां लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version