बॉलीवुड की धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक फनी चैलेंज दिया है। जिसका डेमों उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप भी कोशिश करें।
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अगर आप भी तनाव महसूस कर रहे हैं तो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का ये फनी चैलेंज स्वीकार करें। जिसमें आप को शब्दों के उच्चारण को सही तरीके से बोलना होगा।
आप सब ने देखा होगा कि अंग्रेजी को वर्ल्ड के कई देशों में अलग-अलग तरह से बोला जाता है। जैसे तमिल भाषा के लोग अगर हिंदी में बात करना चाहें तो उनका उच्चारण और व्याकरण अलग ही होता है। ऐसे ही इंग्लिश मीडियम में बोलने पर भी हर अलग देश के नागरिक के उच्चारण में फर्क होता है।
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें अमेरिका में अंग्रेजी के शब्दों को कैसे बोला जाता है और भारत में कैसे। वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि चेयर शब्द बोलने में भी फर्क नजर आ रहा है। बाकी शब्दों की आप खुद प्रैक्टिस कर सकते हैं।
अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा ,” #AccentChallenge ,ये बहुत मजेदार था। क्या आप बता सकते हैं कि किसने अच्छा उच्चारण किया ? ” ये भी पढ़ें : एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का योगा वीडियो खूब हो है वायरल,आप भी देखें
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…