Captain Smit Machchhar Flydubai Hero: फ्लाईदुबई FZ1073 में चाकू के हमले के बाद भी कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट खोला और 174 जानें बचाईं। ट्रंप, मोदी, नेतन्याहू ने कहा हीरो
Captain Smit Machchhar Flydubai Hero
चाकू के हमले के बाद भी खोला कॉकपिट, बचाईं 174 जानें
बुधवार, 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में जो हुआ, वह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है। लेकिन यह सच है। और इस कहानी के नायक हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार।
Flydubai फ्लाइट क्या हुआ था ?
विमान में 174 लोग सवार थे और घटना के दौरान वह तेज़ी से नीचे गिरा। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया। इज़राइली अधिकारियों और यात्रियों के बयानों के आधार पर आरोप है कि Flydubai बोइंग 737 MAX 8 के को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया ताकि विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले सके। उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद यह हमला हुआ और आपात संकेत मिलते ही इज़राइली लड़ाकू विमान सक्रिय कर दिए गए।
Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई जानें
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हार नहीं मानी। नेतन्याहू के मुताबिक उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और इससे यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला। इसके बाद उड़ान में यात्री के तौर पर मौजूद दो अन्य पायलटों ने विमान संभाला और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
Captain Smit Machchhar को ट्रंप, मोदी, नेतन्याहू का सलाम
विमान सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। ट्रंप ने बताया कि इज़राइली यात्री, जो पेशे से प्लंबर थे, कॉकपिट में पहुंचे और को-पायलट को सीट से हटाने में मदद की। उनका नाम यानिव हायौन बताया गया है। ट्रंप ने यह भी माना कि उन्होंने ये जानकारी नेतन्याहू और शुरुआती सूत्रों से ली है और हर बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इजराइली पीएम नेतन्याहू बेंजामिन का ब्यान
इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो कहा और बताया कि उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई। सीएनएन से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैप्टन ने 9/11 जैसी त्रासदी को रोक दिया। उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Captain Smit Machchhar की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े खतरे में, गंभीर चोट के बावजूद, कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने का अद्भुत साहस दिखाया। मोदी ने लिखा कि भारत को उन पर गर्व है और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की कैप्टन की प्रशंसा
Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि एक तरह से वे हीरो थे, क्योंकि बेहद घायल होने पर भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और मदद बुलाई। ट्रंप ने कहा कि कैप्टन की हालत बहुत खराब थी। हमलावर को उन्होंने ऐसा व्यक्ति बताया जो या तो आतंकवादी हो सकता है या मानसिक रूप से बीमार। असली मकसद की जांच अभी जारी है।
सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया
कैप्टन स्मित की बहादुरी के बारे में जानकार गर्व हुआ। भयवाह और अभूतपूर्व चुनौती के सामने जिस तरह उन्होंने साहस का परिचय दिया वह काबिले-तारीफ है। वह सच में रियल लाइफ हीरो है। पूरी दुनिया को आप पर गर्व है।
कैप्टन स्मित मच्छार कौन हैं ?
स्मित मच्छार फ्लाईदुबई में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन हैं। उनके पास 9,750 से ज़्यादा उड़ान घंटे और 13 साल का अनुभव है। वे जून 2022 से फ्लाईदुबई में हैं, इससे पहले 11 साल स्पाइसजेट में वरिष्ठ कमांडर रहे। मुंबई के रहने वाले मच्छार को उनके करीबी एयरलाइन कैप्टन, पिता और दूसरों को आगे बढ़ाने वाले इंसान के रूप में जानते हैं। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने 2025 के एक इंटरव्यू में कहा था कि विमानन बचपन का सपना नहीं था, यह जीवन में काफी बाद में आया।
अब कैसी है कैप्टन की हालत ?
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दूतावास के अनुसार वे ताबुक के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है। दूतावास उनके परिवार और सऊदी प्रशासन के संपर्क में है। रिपोर्ट्स में सर्जरी की भी बात है।

