Captain Suryakumar Yadav bat : भारत बनाम यूएसए मैच में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मास्टरक्लास पारी खेली। SKY ने USA के खिलाफ 84 नाबाद रन बनाए।
Captain Suryakumar Yadav
टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) ने शानदार पारी खेलते हुए भारत को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई। एसकेवाई ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 49 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में यादव ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। अपनी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। सूर्य भाउ ने मैदान उस समय संभाला जब भारत की शुरुआत गड़बड़ा रही थी। टीम इंडिया 77 रनों तक 6 विकेट गंवा चुकी थी। सूर्यकुमार की उम्दा बल्लेबाजी ने भारत को 161 के स्कोर तक पहुंचाया। जिसके बाद भारत ने 29 रनों से यह जीत हासिल की।
भारत बनाम अमेरिका की पारी का विश्लेषण
- भारत के 46 रन तक 4 विकेट और 77 रन तक 6 विकेट गिर गए थे। टीम का टॉप और मिडिल आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा।
- जिस समय Captain Suryakumar Yadav क्रीज पर तब टीम गहरे संकट में थी। शुरुआत में Captain Suryakumar Yadav भी धीमे खेले। उन्होंने 22 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसी दौरान 13 वे ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हो गए।
- पिच ग्रिपी और टू-पेस्ड थी , जहां स्ट्रेट ड्राइव या पावर हीटिंग मुश्किल थी। गेंद स्पिन और वेरिएशन से मुड़ रही थी। जिससे शॉट खेलना जोखिम भरा था।
अमेरिकी गेंदबाज Shadley van Schalkwyk ने भारत के 25 रन देकर 4 विकेट लिए। सूर्यकुमार भी उनका शिकार होने से बाल बाल बचे,ड्राप हो गए। ये सूर्य भाउ के लिए एक बड़ा लक मोमेंट साबित हुआ।
मिडिल ओवर्स में कंट्रोल और रिकवरी
Captain Suryakumar Yadav ने स्ट्राइक रोटेट करके पार्टनरशिप बनाई। उन्होंने पिच को अच्छे से पढ़ा और रिस्क कम रखा। बड़े शॉट्स की बजाय सिंगल और डबल्स पर फोकस रखा। लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने सिग्नेचर शॉट खेले। जैसे उनका फेमस 360 डिग्री, स्कोप, स्वीप और पुल। कोच गौतम गंभीर ने उन्हें सलाह दी थी कि आखिर तक बल्लेबाजी करते रहो। जिसे उन्होंने फॉलो किया।
Captain Suryakumar Yadav ने अंतिम ओवरों में बदला गियर
Captain Suryakumar Yadav ने टीम को 161 पर पहुंचाया
पिच पर 140-150 का स्कोर बनने के आसार लग रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने अकेले ही टीम को 161 तक पहुंचाया। उनके बिना यह 100-110 तक ही सिमट सकता था। मैच जीतने के बाद सूर्य भाउ ने कहा ,” 77/6 पर बहुत प्रेशर था। हम बेहतर और स्मार्ट बल्लेबाजी कर सकते थे। कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ प्रेशर हैंडलिंग का उदाहरण पेश किया है।

