Site icon www.4Pillar.news

सीबीआई ने फेसबुक डाटा चोरी करने के आरोप में यूके की कंपनी कैब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यूनाइटेड किंग्डम की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ भारतीय यूजर्स का फेसबुक डाटा चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया।

कैंब्रिज एनालिटिका ने इस डेटा का इस्तेमाल भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया था। सीबीआई ने यूके की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी पर 5.62 लाख भारतीय यूजर्स का फेसबुक डाटा चोरी करने का आरोप है।

इसी मामले में सीबीआई ने यूनाइटेड किंगडम की एक और कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की सीबीआई जांच करेगी।

सीबीआई को जवाब में सोशल मीडिया कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्लोबल साइंस रिसर्च ने अवैध तरीके से 5.62 लाख भारतीय फेसबुक उपभोक्ताओं का डाटा जमा किया है और इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया।

आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने इस डाटा का इस्तेमाल भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया था। बता दें साल 2018 के मार्च महीने में कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म ने कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारियों, सहयोगीयों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया था कि हमने 5 करोड से ज्यादा उपभोक्ताओं की अनुमति के बगैर उनकी फेसबुक प्रोफाइल से निजी जानकारियां जुटाई थी।

Exit mobile version