Site icon www.4Pillar.news

CBSE Board Result 2024: 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी होंगे, ऐसे करें चेक

CBSE Board Result 2024: 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी होंगे, ऐसे करें चेक

CBSE Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 की परीक्षाएं सफलतापूर्वक सपन्न हो गई हैं। अब छात्र 10वीं और  12वीं कक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई जल्द ही नतीजों का ऐलान करने वाला है।

साल 2024 की सीबीएसई की दसवीं और बाहरवीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक सपन्न हो चुकी हैं। अब छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार सीबीएसई 10 वीं और 12 कक्षा की परीक्षाओं में कुल 38 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। ये छात्र देश के 21499 स्कूलों से हैं। वर्ष 2024 की दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गई।

कब आएंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम ?

जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई। सीबीएसई दसवीं और बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं सपन्न होने के बाद अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा10 और कक्षा 12 की रिलज्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीबीएसई किसी भी समय परिणामों की घोषणा कर है। अगर पिछले साल के नतीजों के बारे में बात करें तो, वर्ष 2023 में दसवीं अपर बाहरवीं के नतीजे 12 मई को आए थे। पिछले पैटर्न को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट 10 से 15 मई तक आ सकता है।

ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

जिन छात्रों ने कक्षा दस और कक्षा 12 की परीक्षाएं दी हैं ,वे परिणाम आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.govi.n के माध्यम से ऑनलाइन रिलज्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर औरस्कूल का नंबर दर्ज करना होगा। बता दें,सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है।

How to check cbse board 10th,12th results ?

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी कक्षा का चयन करें।
  4. रोल नंबर दर्ज करें।
  5. क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
  7. इसके अलावा छात्र 7738299899 पर एसएमएस भेज कर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Exit mobile version