Site icon 4PILLAR.NEWS

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया

Celina Jaitly husband Peter Haag

Celina Jaitly husband Peter Haag: पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने 50 करोड़ का मुआवजा मांगा है।

सेलिना जेटली ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया

पूर्व मिस इंडिया (2001) और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग (Peter Haag) के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। यह केस डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत दायर किया गया है। जिसमें शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक, वित्तीय और यौन हिंसा के आरोप लगाए गए हैं। सेलिना ने 50 करोड़ रुपये का मुआवजा और बच्चों की कस्टडी की मांग की है।

Celina Jaitly husband Peter Haag का रिश्ता

सेलिना जेटली 1981 में जन्मीं, मिस इंडिया 2001 रहीं और मिस यूनिवर्स में रनर-अप बनीं। बॉलीवुड में उन्होंने “नो एंट्री”, “गोलमाल रिटर्न्स”, “थैंक यू”, “अपना सपना मनी मनी” जैसी फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था।

पीटर हाग कौन हैं ?

पीटर एक ऑस्ट्रियाई होटलियर, उद्यमी और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया, सिंगापुर और दुबई में काम किया। उनकी अनुमानित संपत्ति 2.3 मिलियन डॉलर (लगभग 167 करोड़ रुपये) बताई जाती है।

सेलिना जेटली और पीटर की शादी

Celina Jaitly husband Peter Haag की मुलाकात 2010 में दुबई में हुई। जहां सेलिना एक फैशन ब्रांड प्रमोट कर रही थीं। पीटर ने मुंबई में उनके घर पर, परिवार की मौजूदगी में प्रपोज किया। शादी 2011 में भारत में छोटे समारोह से हुई। उसके बाद ऑस्ट्रिया के एक 1,000 साल पुराने मठ में शादी हुई।

Celina Jaitly husband: सेलिना जेटली के बच्चे

2012 में जुड़वां बेटे विंस्टन और वीराज का जन्म। 2017 में दुबई में दूसरे जुड़वां बेटों का जन्म, लेकिन एक (शमशेर जेटली हाग) हृदय रोग से मर गया। वर्तमान में तीन बेटे हैं, जो ऑस्ट्रिया में पीटर के पास हैं (ऑस्ट्रियाई नागरिकता)।

Celina Jaitly ने Peter Haag के लिए छोड़ी एक्टिंग

शादी के बाद सेलिना को पीटर ने छोटे ऑस्ट्रियाई शहर में उनके सपनों को सपोर्ट करने के लिए एक्टिंग छोड़ने को मजबूर किया। वहां भाषा और संस्कृति की वजह से वह अलग-थलग पड़ गईं। 2017 में माता-पिता की मौत और बच्चे की मौत के बाद डिप्रेशन में, Peter Haag ने उनका फायदा उठाया।

Celina Jaitly husband : केस और आरोप 

सेलिना ने 25 नवंबर 2025 को मुंबई के अंधेरी कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास एससी टाडये के समक्ष शिकायत दर्ज की। मजिस्ट्रेट ने Peter Haag को नोटिस जारी किया है, अगली सुनवाई 12 दिसंबर 2025 को होगी। केस में मेडिकल रिकॉर्ड्स और मैसेजेस सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं।

Celina Jaitly husband: सेलिना जेटली की वकील 

सेलिना के वकील निहारिका करंजावाला (करंजावाला एंड कंपनी) ने मिड-डे और रिपब्लिक टीवी को बताया कि पीटर ने सेलिना को “सब्जेक्ट” करने की कोशिश की। वह ऑस्ट्रिया में अकेली थीं, भाषा नहीं आती थी।

Celina Jaitly husband: राहत और मांग 

  1. मुआवजा: 50 करोड़ रुपये (कमाई की हानि और प्रॉपर्टी के लिए), प्लस अतिरिक्त 50 करोड़।
  2. मेंटेनेंस: 10 लाख रुपये मासिक
  3. कस्टडी: तीन बेटों की कस्टडी। वर्तमान में उन्हें रोज 1 घंटे फोन पर बच्चों से बात करने की इजाजत है।
  4. मुंबई प्रॉपर्टी के गिफ्ट डीड को रद्द करने का सिविल केस भी चल रहा है।

Celina Jaitly husband: सेलिना जेटली

अक्टूबर 2025 में मुंबई लौटीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया: “लाइफ ने सब छीन लिया, माता-पिता, भाई (जेल में), बच्चा, अब पति। लेकिन बच्चों की मोहब्बत, इज्जत और हक के लिए लड़ूंगी।” उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, अपडेट वकीलों से लें।

Peter Haag का पक्ष

Peter Haag ने अगस्त 2025 में ऑस्ट्रिया में डिवोर्स फाइल किया। सेलिना इसे चैलेंज कर रही हैं। अभी कोई बयान नहीं।

Exit mobile version