Site icon www.4Pillar.news

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिया दिवाली बोनस, DA भी मिलेगा

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिया दिवाली बोनस, DA भी मिलेगा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए ये दिवाली डबल धमाल वाली होने वाली है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता भी जल्द मिलेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने ग्रुप डी और सी के कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। कार्यालय के ज्ञापन के अनुसार, वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि ग्रुप सी, डी और संविदा कर्मचारियों को सेवा के तहत इस वर्ष का दिवाली बोनस मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बोनस की अधिकतम सीमा 7 हजार रुपए होगी।

मंगलवार के दिन वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए बोनस दिया जाएगा। जिसका लाभ अर्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों और केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें, इस साल दिवाली 12 नवंबर को है। ऐसे में दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा कर दी गई है। वहीं मंहगाई भत्ते पर अभी फैसला आना बाकि है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन भत्ते पर केंद्र सरकार आज फैसला ले सकती है। आज कैबिनेट की मीटिंग में मंहगाई भत्ते को बढ़ाए जाने पर मोहर लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए डबल धमाल वाली होने वाली है। महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे, केंद्रीय कर्मचारी पिछले कई महीने से मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की उम्मीद लिए बैठे हैं। आज केबिनेट की बैठक में DA पर फैसला लिया जा सकता है।

Exit mobile version