नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी केंद्र सरकार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती

संस्कृति मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए लिखा कि भारत के लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष में इस महान राष्ट्र के लिए उनके अतुल्य योगदान को याद करते हैं। केंद्र सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका सत्कार किया जा सके।

23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 में जयंती है। इसी दिन से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी। संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में लिखा है कि भारत के लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष में इस महान राष्ट्र के लिए उनके अतुल्य योगदान को याद करते हैं। भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 में जयंती 23 जनवरी 2021 से पराक्रम दिवस के रूप में आरंभ करने का निर्णय लिया है। ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सत्कार किया जा सके।

पराक्रम दिवस

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार नेताजी की अदम्य देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के लिए उनके निस्वार्थ सेवा के सम्मान में उनको याद रखने के लिए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी के दिन उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने यह फैसला युवाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन से प्रेरणा लेने और देशभक्ति और सहास की भावना जागृत करने के लिए लिया है।

आपको बता दें इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भी हैं। इस दरमियान केंद्र सरकार बंगाली अस्मिता के बड़े नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को खुद पश्चिम बंगाल जा रहे हैं।इस दौरान वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर राज्य की राजधानी कोलकाता में एक प्रोग्राम में शामिल होंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी केंद्र सरकार

  • Pingback: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जापान से अस्थियां लाने से खुफिया विभाग ने पीएम नरसिम्हा राव सरकार रोका

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री