Site icon 4PILLAR

Chandra Kumar Bose, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र TMC में शामिल हुए

Chandra Kumar Bose Joins TMC

Chandra Kumar Bose Joins TMC: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस 12 अप्रैल को TMC में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का झंडा थामा।

चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल हुए

पश्चिमबंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चद्र कुमार बोस ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस घटना को राजनीतिक गलियारों में तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यह एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर है।

Chandra Kumar Bose Joins TMC

चंद्र कुमार बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के पौते हैं। पारिवारिक इतिहास के अनुसार, वे शरत चंद्र बोस के नवासी हैं। वे कोलकाता के रहने वाले हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई लंदन से की है। वे लंबे समय से नेताजी की विरासत संभाले हुए हैं।

Chandra Kumar Bose की राजनीतिक यात्रा

चंद्र कुमार बोस कर चुके हैं ममता बनर्जी की तारीफ

उन्होंने कई बार टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की तारीफ की है। उन्होंने कहा था की ममता बनर्जी बंगाल को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ममता बनर्जी के साथ मंच साझा किया।

Chandra Kumar Bose TMC में शामिल होकर क्या बोले ?

टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार बोस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए। उनका मुख्य ब्यान :

TMC ने चंद्र कुमार बोस का स्वागत किया

कीर्ति आजाद और  ब्रात्य बासु जैसे बड़े टीएमसी नेताओं नेचंद्र कुमार बोस का तृणमूल कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चंद्र कुमार बोस का पार्टी में शामिल होना टीएमसी को मजबूत करेगा।

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका 

भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि चंद्र बोस नेताजी की विरासत से जुड़े हुए हैं। पश्चिम बंगाल में उनकी मजबूत पहचान है।

Exit mobile version