Chandrika Dixit husband Yugam Gera: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। चंद्रिका ने युगम की व्हाट्सएप चैट शेयर की।
Chandrika Dixit का भावुक वीडियो
वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई दिल्ली की चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे रोती-बिलखती और बेहद परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपना फोन खोलकर पति युगम गेरा और किसी दूसरी महिला के बिच कथित अश्लील चैट्स और मैसेज दिखाए। दीक्षित ने दावा किया है कि उनके पति का किसी दूसरी महिला संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिससे उनका दिल टूट गया है।
चंद्रिका दीक्षित को नहीं थी ऐसी उम्मीद
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने पति यगम गेरा पर किसी दूसरी महिला संग रंगरेलिया मनाने के आरोप लगाए हैं। चंद्रिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ,”सबूत मेरे पास भी हैं। ” जिससे संकेत मिलता है कि उनके पास पति की बेवफाई के अन्य प्रमाण भी हैं। चंद्रिका ने लगभग दो महीने तक इस दर्द को सहने के बाद सार्वजनिक किया है।
चंद्रिका दीक्षित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग चंद्रिका दीक्षित का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा बता रहे हैं।
Chandrika Dixit कौन हैं ?
आरोपों पर युगम गेरा की प्रतिक्रिया
Chandrika Dixit द्वारा लगाए गए आरोपों पर युगाम गेरा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की क़ानूनी कार्रवाई की बात भी नहीं कही है।
यह दोनों का निजी मामला है। चंद्रिका दीक्षित के दर्द को देखते हुए लोग उन्हें भावनात्मक सपोर्ट कर रहे हैं।

