ChatGPT OpenAI ने भारत में प्रज्ञा मिश्रा को किया नियुक्त, जानिए कौन हैं एआई की पहली कर्मचारी

ChatGPT OpenAI ने भारत में अपने पहले कर्मचारी के तौर पर Pragya Mishra को नियुक्त किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार चैट्जीपीटी डेवलपर ओपन एआई ने प्रज्ञा मिश्रा को भारत में सरकारी संबंधों का प्रमुख नियुक्त किया है। प्रज्ञा मिश्रा भारत में सरकारी मामलों और भागीदारी का नेतृत्व करेंगी।

ChatGPT OpenAI: चैट्जीपीटी बनाने वाली कंपनी ने भारत में अपना पहला कर्मचारी नियुक्त किया है। एआई कंपनी ने Truecaller में डायरेक्टर ऑफ़ पब्लिक अफेयर्स की जिम्मेदारी संभाल चुकी प्रज्ञा मिश्रा को भारत में अपनी पहली कर्मचारी नियुक्त किया है। वह भारत में सरकारी मामलों और भागीदारी का नेतृत्व करेंगी। वह अप्रैल महीने के अंत तक जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

कंपनी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के दुरूपयोग के मामले बढ़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी एआई तकनीक को बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में प्रज्ञा मिश्रा चैट्जीपीटी का भारत में नेतृत्व करते हुए अहम भूमिका निभायेंगी।

ChatGPT OpenAI: प्रज्ञा मिश्रा इन पदों पर कर चुकी हैं काम

इससे पहले प्रज्ञा मिश्रा मेटा प्लेटफार्म के साथ कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर तीन वर्ष तक काम कर चुकी हैं। वह ट्रूकॉलर के लिए सार्वजनिक मामलों के डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2018 में गलत सूचना के खिलाफ व्हाट्सएप के अभियान को लीड किया था। वह दिल्ली में रॉयल डेनिश एंबेसी में भी काम कर चुकी हैं।

Pragya Mishra की क्वालिफिकेशन

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री लेने के बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से बार्गेनिंग एंड नेगोशिएशंस में भी डिप्लोमा किया है।मिश्रा ने वर्ष 2012 में इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से MBA की डिग्री ली थी।

इसके अलावा प्रज्ञा मिश्रा ध्यान और चेतना जैसे विषयों को कवर करने वाले प्रज्ञान पॉडकास्ट कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version