Site icon www.4Pillar.news

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले ने की आत्महत्या,जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मशहूर कोरियोग्राफर और डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस ने आत्महत्या कर ली है। 48 वर्षीय वाटकिंस का शव उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

मशहूर कोरियोग्राफर और डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस ने आत्महत्या कर ली है। 48 वर्षीय वाटकिंस का शव उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

रेमो डिसूजा की पत्नी के भाई ने सुसाइड कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार वाटकिंस के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल में भेज दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि जेसन वाटकिंस मुंबई के मिल्ल्त नगर में अपने माता पिता के साथ रहता था। प्राथमिक जांच में पाया गया कि उन्होंने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जेसन की तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। कहा जा रहा है की उन्होंने यह कदम डीप्रेशन में होने के कारण उठाया है।

डिसूजा के पत्नी लिजेल ने ईटाइम्स को बताया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है। लिजेल ने बताया कि वाटकिंस उनकी मां के बेहद करीबी था। लिजेल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भाई की मौत के बारे में लिखा। लिजेल ने लिखा ,” क्यों ? तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? मैं इसके लिए काफी माफ़ नहीं करूंगी। ”

लिजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट साझा की है उसमे उनका भाई वाटकिंस और मां एक ऑटोरिक्शा में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। रेमो की पत्नी लिजेल ने लिखा ,” माफ़ करना मां ,मैंने आपको फेल कर दिया। “

Exit mobile version