Site icon www.4Pillar.news

Christmas 2023: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन तक बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

Christmas 2023:कियारा अडवाणी ने अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया तो अनन्या पांडे ने अपने नए घर में क्रिसमस पार्टी की। इसके आलावा भी कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।

आज 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas 2023) का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्यौहार की खूब रौनक देखी जाती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियाराा अडवाणी, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अन्नया पांडे, कार्तिक आर्यन और सनी देओल सहित कंई सेलेब्स ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने होने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।

Christmas 2023 पर पति सिद्धार्थ संग रोमांटिक हुई कियारा

दरअसल हाल ही में कियारा अडवाणी ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। सामने आई तस्वीरें में सिद्धार्थ अपनी लेडी लव कियारा को किस करते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान रेड कलर की शार्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं सिद्धार्थ इस दौरान भी रेड पैंट्स और ब्लैक शर्ट पहने काफी हैंडसम दिखे। सिद्धार्थ-कियारा की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है।

अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया क्रिसमस

अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। वहीं आज अनन्या ने अपने नए घर में अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, ‘मेरे नए घर में पहला क्रिसमस। सीक्रेट सैंटा, ढेर सारा खाना और मेरे सबसे पुराने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक। इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती।’

मलाइका अरोड़ा ने दिखाई क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक

मलाइका अरोड़ा ने भी हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे है।

कार्तिक आर्यन ने कटोरी के साथ मनाया क्रिसमस

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने पेट डॉग कटोरी आर्यन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सामने आई तस्वीरों में कार्तिक जहां वाइट पैंट्स और रेड हूडी पहने नजर आ रहे है, वहीं कटोरी को भी इस दौरान रेड कैप पहने देखा जा सकता है।

 

सनी देओल ने शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने भी एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। इस वीडियो में सनी क्यूट टेडी बियर के साथ नजर आ रहे है जबकि उनके पीछे एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version