Site icon www.4Pillar.news

आम आदमी पार्टी यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी: सीएम अरविंद केजरीवाल

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है।सीएम केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए,यूपी विधान सभा चुनाव 2022 लड़ने की घोषणा की है।

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है।सीएम केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए,यूपी विधान सभा चुनाव 2022 लड़ने की घोषणा की है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव लड़ने की बात कही है। केजरीवाल ने ट्विटर वीडियो में कहा,” पिछले आठ सालों में आपकी पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई है।पंजाब में मुख्य विपक्ष के रूप में उभर कर आई है।लेकिन आज मैं बहुत महत्वपूर्ण एलान करने जा रहा हूं।आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा

सीएम केजरीवाल ने कहा,दिल्ली में यूपी के बहुत भाई बहन रहते हैं। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनी है। दिल्ली में रहने वाले यूपी के कई लोग मेरे पास आये और उन्होंने कहा कि ‘आप’ को यूपी में भी चुनाव लड़ना चाहिए। जो सुविधाएँ आपने दिल्ली के लोगों को दी हैं,वो यूपी के लोगों को भी मिलनी चाहिएं।मैंने उनसे पूछा कि हमारी ये छोटी सी पार्टी ये कैसे करेगी? उन्होंने कहा कि नेता जी यूपी की जनता अब इन पुरानी पार्टियों से बिल्कुल त्रस्त हो चुकी है। यूपी के लोग आगे आएंगे। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे।और यूपी को अपनी जागीर समझने वाले बड़े-बड़े नेताओं को हराएंगे।”

केजरीवाल का वीडियो

” यूपी में हर पार्टी की सरकार आई है।लेकिन अपने घर भरने के सिवा यूपी के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है ? अगर कानपूर में रहने वाले किसी बच्चे के परिवार को कोई अच्छा कॉलेज चाहिए तो उसे दिल्ली भेजना पड़ता है। गोरखपुर में रहने वाले किसी गरीब परिवार को अपने माता-पिता का अच्छा इलाज करवाना है तो उसे दिल्ली आना पड़ता है। आखिर क्यों? क्या भारत का सबसे बड़ा राज्य,भारत का सबसे विकसित राज्य नहीं सकता? अगर दिल्ली के संगम विहार में मोहल्ला क्लिनिक बन सकता है तो क्या लखनऊ के गोमती नगर में मोहल्ला क्लिनिक नहीं बन सकता।” केजरीवाल ने कहा।

 

Exit mobile version