Site icon 4PILLAR.NEWS

CM Nayab Saini ने किया मंत्रियों में विभागों का बंटवारा

CM Nayab Saini ने किया मंत्रियों में विभागों का बंटवारा

CM Nayab Saini ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दूसरी बार सीएम पद संभालने के बाद सीएम सैनी ने 20 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) ने रविवार देर रात मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया है। सैनी खुद 12 विभागों को संभालेंगे। जबकि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को नई जिम्मेदारी दी गई है। अनिल विज सीएम खट्टर के कार्यकाल में गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

CM Nayab Saini के मंत्रियों की सूचि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग,  वित्त विभाग और आबकारी विभाग समेत 12 विभागों का कार्यभार खुद संभाला है। सैनी गृह, वित्त, आबकारी, नगर एवं ग्राम नियोजन, सुचना, जनसंपर्क,  कानून मंत्रालय समेत कुल 12 विभाग संभालेंगे।

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को इस बार नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ऊर्जा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री राव नरबीर सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,  पर्यावरण एवं वन विभाग, विदेश सहयोग विभाग और सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश नागर को खाद्य,  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग दिए गए हैं।

CM Nayab Saini ने आरती राव को दी ये जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान आयुष विभाग दिए गए हैं।

Nayab Saini सरकार में इन मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारियां

श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग। कृष्ण बेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचति जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और वास्तुकला विभाग। रणबीर गंगवा को  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग। अरविंद शर्मा को सहकारिता विभाग जेल विभाग, चुनाव विभाग और विरासत एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें, Haryana News: 3 निर्दलीय MLAs ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लिया, अल्पमत में आई CM नायब सिंह सैनी की सरकार

मंत्री श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिपाल ढांडा को बेसिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग संसदीय कार्य, अभिलेखागार विभाग सौंपे गए। विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग सौंपे गए हैं।

CM Nayab Saini ने ली सीएम पद की शपथ

नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ साथ हरियाणा के राज्यपाल ने 13 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। अब शपथ के चार दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया है।

Exit mobile version