इंडियन एयरफोर्स,आर्मी और नौसेना में सेवा देने वाले एकमात्र अधिकारी कर्नल पृथीपाल सिंह गिल 100 वर्ष के हुए

भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और थल सेना (आर्टिलरी) में सेवा देने वाले कर्नल पृथीपाल सिंह गिल आज 11 दिसंबर 2020 को अपना 100वां जन्मदिन मना रहे हैं।

भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और थल सेना (आर्टिलरी) में सेवा देने वाले कर्नल (रिटायर्ड) पृथीपाल सिंह गिल आज 11 दिसंबर 2020 को शुक्रवार के दिन अपना 100वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध और 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में भी सेवा दी है।

कर्नल (रिटायर्ड) पृथीपाल सिंह गिल ने ब्रिटिश शासन के दौरान रॉयल इंडियन एयरफोर्स (अब इंडियन एयरफोर्स) में एक पायलट के रूप में सेवा देना शुरू की थी। बाद में, (1947 के बाद) भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा की। उन्हें विभाजन से पहले पाकिस्तान के कराची में पायलट अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया था।

श्री गिल ने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक गनर अधिकारी ( आर्टिलरी यूनिट ऑफिसर ) के रूप में सेवा की। यह जानकारी पूर्व वेस्ट्रन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह एक ट्वीट कर दी है।

पृथीपाल सिंह गिल, मणिपुर में आसाम राइफल्स के सेक्टर कमांडर भी रह चुके हैं। कर्नल गिल भारतीय सेना के ऐसे अकेले अधिकारी हैं, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान वायुसेना में शामिल होकर तीनों भारतीय सेनाओं में अपनी सेवा दी है।

100 नॉट आउट सेलिब्रेट कर कर्नल पृथीपाल पाल सिंह जी को www.4pillar.news की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “इंडियन एयरफोर्स,आर्मी और नौसेना में सेवा देने वाले एकमात्र अधिकारी कर्नल पृथीपाल सिंह गिल 100 वर्ष के हुए

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री