Aishwarya Rai Vijay:महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री विजय कुमार गावित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिपण्णी कर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित अपने ब्यान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिपण्णी करने के बाद राज्य महिला आयोग ने मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। महिला आयोग ने नोटिस भेज कर मंत्री से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
मंत्री विजय कुमार गावित सोमवार को ऐश्वर्या राय पर की गई टिपण्णी के बाद सुर्ख़ियों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय की आंखे इसलिए खूबसूरत हैं, क्योंकि वह हर रोज मछली का सेवन करती हैं। मंत्री विजय कुमार गावित ने ये ब्यान उस समय दिया था जब वे महाराष्ट्र के धुले जिला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री मछली खाने के फायदे गिना रहे थे। उस समय सभा में खूब ठहाके लग रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मछली खाने से मर्द और औरतें चिकने होते हैं। उनकी आंखे चमकीली हो जाती हैं।
मंत्री विजय कुमार गावित ने अपने भाषण में कहा,” आपने सब ने ऐश्वर्या राय की आंखे देखी होंगी। वो कितनी खूबसूरत हैं। ऐश्वर्या राय कर्नाटक के मंगलोर तटीय इलाके में पली-बढ़ीं हैं। वह हररोज मछली खाती है। इसलिए उसकी आंखे इतनी खूबसूरत हैं। ” मंत्री का यह ब्यान सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
मंत्री गावित महाराष्ट्र के धुले के अंतरुली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने के जाल वितरित करने आए थे। उस समय उन्होंने मछुआरों को कहा कि मछली खाने से त्वचा में निखार आता है क्योंकि इसमें तेल होता है। मछली का तेल आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। मंत्री विजय कुमार गावित, नंदुरबार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei