Site icon www.4Pillar.news

LPG सिलेंडर आज एक अप्रैल से 250 रूपये महंगा हुआ, चेक करें नए रेट

पिछले महीने ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये की वृद्धि हुई थी। आज एक अप्रैल से सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत 250 रूपये बढ़ा दी है। बता दें, पिछले महीने 22 मार्च को घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रूपये बढ़ाई गई थी जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।

आज एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन ही जनता को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है। आज पहली तारीख से ही एलपीजी के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आज से गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रूपये की वृद्धि हुई है , थोड़ी राहत की बात ये है कि यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस में दामों ने नहीं हुई है बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों में हुई है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एलपीजी के नए रेट

वित्त वर्ष 20222-33 के पहले दिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में को इजाफा नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 949.50 रूपये हैं। यह कीमत 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की है। मायानगरी मुंबई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 949.50 रूपये हैं। चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 965.50 रूपये है। कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 976 रूपये है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी

भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रूपये की वृद्धि की है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 249.50 रुपए की वृद्धि हुई है जिसके बाद 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रूपये हो गई है। मुंबई में 2205 , कोलकाता में 2351.50 और चेन्नई में 2137.50 रूपये में कमर्शियल गैस सिलेंडर बिक रहा है।

Exit mobile version