Site icon www.4Pillar.news

कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल हुई

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। निशानेबाज श्रेयसी सिंह बिहार विधान सभा में चुनाव लड़ सकती हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। निशानेबाज श्रेयसी सिंह बिहार विधान सभा में चुनाव लड़ सकती हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही श्रेयसी सिंह ने रविवार के दिन भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ सकती हैं। श्रेयसी सिंह के पिता समाजवादी पार्टी के नेता थे ,वे केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके थे।

श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी महासचिव भूपेंद्र सिंह यादव और अरुण सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। बाद में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

29 वर्षीय अर्जुन अवार्डी, श्रेयसी सिंह ने 2018 में गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय जनता पार्टी उन्हें बिहार विधान सभा चुनाव में टिकट दे सकती है। श्रेयसी सिंह के पिता दिग्विजय सिंह बिहार के बांका से कईं बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

साल 2010 में दिग्विजय सिंह के निधन के पश्चात श्रेयसी सिंह की माता पुतुल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। बाद में पुतुल सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थी।

Exit mobile version