हरियाणा की 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे अपने उम्मीदवार

हरियाणा में कांग्रेस ने पांच लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा को सोनीपत लोकसभा से दिया गया टिकट। फरीदाबाद सीट से ललित नागर का टिकट काटकर अवतार सिंह भड़ाना को दिया गया टिकट।

कांग्रेस ने हरियाणा में पांच लोकसभा सीटों की घोषण की है। पर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा को सोनीपत से दिया गया टिकट। फरीदाबाद उम्मीदवार ललित नागर को बदलते हुए उनकी जगह अवतार सिंह भड़ाना को दिया गया टिकट। ललित नागर सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा के करीबियों में से एक माने जाते हैं।

इस लिस्ट की घोषणा के साथ कांग्रेस ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। कांग्रेस अब तक देश में 413 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषण कर चुकी हैं,जिनमें से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वयनाड और यूपी की अमेठी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

भव्य बिश्नोई को हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने मैदान में उतारा है। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री भजन लाल के पौते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से पूर्व राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को टिकट दिया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा सीट से टिकट दिया गया है। विधायक दल की नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट दिया गया है। छह बार विधायक रह चुके कप्तान अजय सिंह यादव गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से ओपी जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने साल 2014 में चुनाव लड़ा था ,मोदी लहर में हारे थे। कांग्रेस ने पहली सूचि में सांसद दीपेंद्र सिंह हूडा का नाम रोहतक से कुमारी शैलजा का नाम हरियाणा के अंबाला चुनावी लोकसभा क्षेत्र से फाइनल किया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8967 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “हरियाणा की 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे अपने उम्मीदवार

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री