Site icon www.4Pillar.news

कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव से लाइव डिबेट में पूछा भारत के श्रम मंत्री का नाम,सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

सोशल मीडिया पर एक टीवी चैनल के लाइव डिबेट का वीडियो क्लिप बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया भारत के श्रम मंत्री का नाम नहीं बता पा रहे हैं। जिसके बाद ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक टीवी चैनल के लाइव डिबेट का वीडियो क्लिप बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया भारत के श्रम मंत्री का नाम नहीं बता पा रहे हैं। जिसके बाद ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव अभिजीत सपकाल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस पार्टी के नेता रोहन गुप्ता एक टीवी चैनल पर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिजीत द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल ,वीडियो में दिखाया गया है, आईएनसी नेता रोहन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से भारत के श्रम का नाम पूछते हैं। जिसके बाद गौरव भाटिया कोई जवाब नहीं दे पाते और गूगल पर सर्च करने की कोशिश करते हैं। उनको ऐसा करते देखकर रोहन उनको बीच में ही टोकते हैं और बार-बार श्रम मंत्री का नाम बताने के लिए कहते हैं।

रोहन गुप्ता कहते हैं ,’ आप इतना बोल रहे हैं। आप बताइए ,आपको नाम मालूम है आपके श्रम मंत्री कौन हैं ? नाम बताइए गौरव भाटिया ? केंद्र सरकार के श्रम मंत्री का नाम बताइए ? है आपको मालूम, नहीं होगा। नहीं नहीं बताइए-बताइए आपकी बारी है। अरे राष्ट्रीय प्रवक्ता होके आपको अपने श्रम मंत्री का नाम मालुम नहीं है और मजदूरों की बात कर रहे हो आप ?

ट्विटर पर ये वीडियो जितना ज्यादा वायरल हो रहा है उतने की कमेंट भी आ रहे हैं। ट्विटर यूजर इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। बॉक्सर योगेश्वर दत्त ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब

Exit mobile version