Site icon www.4Pillar.news

कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता ने सोनाली फोगट को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की

हरियाणा कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा कि सोनाली फोगट द्वारा मार्किट कमेटी सचिव की चप्पलों से पिटाई के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सोनाली की गिरफ्तारी ना करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
हरियाणा कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा कि सोनाली फोगट द्वारा मार्किट कमेटी सचिव की चप्पलों से पिटाई के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सोनाली की गिरफ्तारी ना करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रंजीता मेहता ने कहा कि फोगाट को सीएम मनोहर लाल खट्टर का आशीर्वाद मिला हुआ है। इस रवैये से साफ है कि यदि कोई भाजपा से संबंध रखता है, तो वह किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को पीट सकता है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
उन्होंने कहा, एक अहंकारी मुख्यमंत्री की चहेती भाजपा नेत्री, देखिए किस प्रकार से सरकारी कर्मचारी को मार रही हैं। हरियाणा में सीएम खट्टर एक अहंकारी, तानाशाह और तालिबानी तरीके से सरकार चला रहे हैं।
रंजीता मेहता ने सोनाली के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना के लिए भाजपा और सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है।
मेहता ने कहा ,” क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं ? क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता पीटकर जाएंगे ? “
रंजीता मेहता ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान-सम्मान नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि इतना सब कुछ होने पर भी भाजपा नेत्री के खिलाफ सीएम खट्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका सीधा मतलब है कि भाजपा नेता और नेत्री, सीएम के इशारे से सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं।
सीएम खुद तो एसी कमरे में बैठे हैं और दूसरी ओर भाजपा नेता सरकारी कर्मचारियों को चप्पल व थप्पड़ मार रहे हैं। इससे शर्मनाक बात मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती। सरकारी अफसर व्यवस्था को चलाने के लिए होते हैं। उनका सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन को बिना किसी देरी के सोनाली फोगाट को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। रंजीता मेहता ने कहा
Exit mobile version