Politics

रेप केस में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

Mewaram: राजस्थान से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

Mewaram jain का वीडियो

पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह आदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेवाराम जैन एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह एक 15 साल की लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।

मेवाराम जैन को पार्टी ने किया सस्पेंड

राजस्थान में बलात्कार केस में फंसे बाड़मेर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह आदेश जारी किया है।

मेवाराम जैन का सेक्स वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में से एक में मेवाराम जैन के महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वही, वह दूसरे वीडियो में एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। (हालांकि, हम इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। ) बता दें, मेवाराम जैन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए उनके खिलाफ एक साजिश करार दिया है।

मेवाराम जैन पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

मेवाराम जैन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जोधपुर के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक विवाहित महिला ने मेवाराम जैन के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया है।

पीड़िता का आरोप है कि मेवाराम जैन और उसके साथी रामस्वरूप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने यह भी कहा कि उसकी 15 साल की बेटी के साथ भी अश्लील हरकत की गई। महिला ने दो वीडियो का भी जिक्र किया है। फ़िलहाल हाई कोर्ट ने जैन की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगा रखी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वाले दो शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद

मेवाराम जैन कौन हैं

बता दें, 70 वर्षीय मेवाराम जैन बाड़मेर से तीन बार कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बन चुके हैं। इस बार भी उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन वह हार गए थे। अशोक गहलोत सरकार में उन्हें जो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया था। वह अशोक गहलोत और राहुल गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *