Site icon www.4Pillar.news

रेप केस में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, दो गंदे वीडियो हुए लीक

रेप केस में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, दो गंदे वीडियो हुए लीक

राजस्थान से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम की वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह आदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेवाराम जैन एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह एक 15 साल की लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।

राजस्थान में बलात्कार केस में फंसे बाड़मेर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह आदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में से एक में मेवाराम जैन के महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वही, वह दूसरे वीडियो में एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। (हालांकि, हम इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। ) बता दें, मेवाराम जैन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए उनके खिलाफ एक साजिश करार दिया है।

महिला ने लगाया रेप का आरोप

मेवाराम जैन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जोधपुर के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक विवाहित महिला ने मेवाराम जैन के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि मेवाराम जैन और उसके साथी रामस्वरूप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने यह भी कहा कि उसकी 15 साल की बेटी के साथ भी अश्लील हरकत की गई। महिला ने दो वीडियो का भी जिक्र किया है। फ़िलहाल हाई कोर्ट ने जैन की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगा रखी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने वाले दो शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद

बता दें, 70 वर्षीय मेवाराम जैन बाड़मेर से तीन बार कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बन चुके हैं। इस बार भी उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन वह हार गए थे। अशोक गहलोत सरकार में उन्हें जो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया था। वह अशोक गहलोत और राहुल गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं।

Exit mobile version