सोफ़िया हयात के ओम चिन्ह के सामने न्यूड पोज़ देने पर हुआ विवाद, शिकायत दर्ज
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी मॉडल और एक्ट्रेस सोफ़िया हयात ने हिंदू धर्म के पवित्र प्रतीक ओम के सामने एक न्यूड पोज़ दिया है। विवादित तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद विवाद शुरू हो गया है।
विवादित फोटो
सोफिया हयात अपनी बोल्डनेस के चलते अक्सर विवादों में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक विवादित फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की है। जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया।
बिग बॉस पूर्व प्रतियोगी सोफिया हयात ने एक न्यूड फोटो शेयर की है। जिसमें वह हिंदू धर्म के पवित्र प्रतीक माने जाने वाले ॐ के सामने नजर आ रही है। इस तस्वीर में उनके शरीर पर वस्त्र न के बराबर हैं।
इंस्टाग्राम
अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोफ़िया हयात ने कैप्शन में लिखा ,” हम ध्वनि और प्रकाश तरंगों को धीमा कर रहे हैं। आवृत्तियों का एक चलने वाला बंडल ब्रह्मांड में ट्यून किया गया है। हम पवित्र जैव रासायनिक वस्त्र पहने हुए एक आत्मा हैं। हमारे शरीर वे यंत्र हैं ,जिनके माध्यम से हमारी आत्माएं अपना संगीत बजाती हैं। एल्बर्ट आइंस्टीन। ”
देखें विवादित फोटो
मॉडल ने आगे लिखा ,” ॐ पहली ध्वनि है जो ब्रह्मांड से आई है। शुद्ध परमानंद और प्रेम की अभिव्यक्ति है। शिव की शक्ति है। मैंने अपना पवित्र रतिक्षण ॐ को वापस दे दिया है। ”
सोफ़िया हयात द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों के कारण उन्हें भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद खुद को देवी मानने वाली सोफ़िया का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
सोफ़िया हयात के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा चुकी है। उनपर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
हालाँकि सोफ़िया हयात ने एक वीडियो जारी कर अपनी तरफ से सफाई दी है। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं ,क्योंकि यहां ऐसे लोग हैं जो उन्हें देवी का अवतार नहीं मानते हैं। “
Pingback: बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन · www.4Pillar.news
Pingback: भारतीयों को गुमराह कर रहा है मीडिया: सोफ़िया हयात · www.4Pillar.news
Pingback: सोफिया हयात ने बोल्ड फोटो शेयर कर महिलाओं की ताकत के बारे में समझाया · www.4Pillar.news