Site icon www.4Pillar.news

भारत में कोरोना वायरस मामलों में भारी वृद्धि,अब तक 16095 लोगों की मौत,रिपोर्ट

देश में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं। भारत में अब तक COVID-19 के कारण 16095 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं। भारत में अब तक COVID-19 के कारण 16095 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 528,859 हो गई है। जिनमें से कोरोना एक्टिव 203051 केस हैं।

भारत कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 528,859 है। कोरोना एक्टिव मामले 203,051 हैं। देश में अब तक 16095 लोग कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं। राहत की बात ये है कि COVID-19 महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। अब तक 309,712 लोग कोरोना वायरस महामारी को हराने में कामयाब रहे हैं। जोकि एक अच्छी बात है।

वहीँ पिछले 24 घंटों के बारे में बात करें तो ,भारत में अब तक पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 19906 नए कोरोना केस corona virus cases दर्ज किए गए हैं। इसी समय में 410 लोगों की जान जा चुकी है। ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस रिकवरी रेट 58.56 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Exit mobile version