Corona वायरस महामारी का कहर देश में लगातार जारी है। भारत में कोवीड 19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18601 हो गई है। देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा भी बढ़ा है।
कुल Corona संक्रमित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 18601 हो गया है। 3251 लोगो कोरोना हराकर ठीक हो चुके हैं। अब तक, देश में COVID 19 से मरने वालों की 590 हो गई है।
Corona के सबसे ज्यादा आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4666 संक्रमित मामले हैं। जिनमें से 572लोग ठीक हो चुके हैं और 232 की जान जा चुकी है।
दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है। यहां कुल 1485 संक्रमित मामले हैं। जिनमें से 127 बीमार ठीक हो चुके हैं और 74 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस की वजह मौत के आंकड़ों के मामलों में तीसरे नंबर पर गुजरात है। यहां कुल 1939 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिनमें से 131 लोग ठीक हो चुके हैं और 71 लोगों की जान जा चुकी है।
कोवीड 19 से मौतों के मामले में चौथे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है। यहां संक्रमित मामले 2081 ,ठीक हुए 431 ,47 की मौत। ये भी पढ़ें : भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन
पांचवें नंबर पर राजस्थान राज्य है। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामले 1576 , ठीक हुए 205 ,25 लोगों की मौत हुई है। ये भी पढ़ें : Coronavirus : भारत ने किया वर्ल्ड का सबसे बड़ा लॉकडाउन, जानें लेटेस्ट अपडेट
Corona के कारण मौतें
वहीँ देश के अन्य राज्यों की बात करें , तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में 20 ,उत्तर प्रदेश में 18 ,तमिलनाडु 17 ,कर्नाटक और पंजाब में 16-16 ,पश्चिम बंगाल 12 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।
Corona संक्रमण के कम संख्या वाले राज्य
जम्मू और कश्मीर में 5 ,हरियाणा में 3 ,केरल में 3 ,झारखंड और बिहार में 2-2 ,ओडिशा ,हिमाचल प्रदेश,मेघालय और असम में एक-एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।
Corona नगण्य
अंडमान और निकोबार,अरुणाचल प्रदेश ,चंडीगढ़ ,छत्तीसगढ़ ,लदाख ,मणिपुर ,मिजोरम ,नागालैंड ,पुडुचेरी ,त्रिपुरा और उत्तराखंड , राज्यों अभी तक कोरोना वायरस के कारण कोई जान नहीं गई है। ये एक अच्छी बात है।